अंतरराज्यीय सांसी गिरोह का खुलासा लूट के साढ़े 3 लाख रूपये हुए बरामद || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के पन्ना जिले के एसपी धर्मराज मीणा ने अंतरराज्यीय सांसी गिरोह का खुलासा किया है। और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा पन्ना जिले के अलावा म.प्र. के दमोह, कटनी, टीकमगढ़, विदिशा और अन्य राज्यों में चोरी की वारदातें अंजाम देते थे। ये सांसी गिरोह एक अंत्तर्राज्यीय चोर गिरोह है। जो भारत के पूरे राज्यों में जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इस गिरोह में नाबालिग बच्चों और महिलाओं के साथ मिलकर शादी समारोहों के अलावा बैंको में जाकर पैसों और जेवरातों से भरे हुये बैग चोरी करते थे।
एसपी ने कहा की आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अजयगढ़ SBI बैंक, देवेन्द्रनगर SBI बैंक और थाना सिमरिया क्षेत्रान्तर्गत करिया गाँव में अलग-अलग 3 प्रकरणों में लाखों रूपये और सोने चाँदी के जेवरात चोरी किये गये थे। आरोपी के कब्जे से 3 लाख 51 हजार 500 रूपये नगद, खाते में फ्रीज राशि 30 हजार समेत सोने चाँदी के जेवरात कीमती करीब 57 हजार रूपये कुल मशरूका 4 लाख 38 हजार 500 रूपये का जप्त किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।मामले के अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।


By - Deepak Sharma Panna
13-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.