भोलेनाथ का भक्त निकला चोर दर्शन किये फिर मंदिर की दान पेटी ले भागा

शिवजी के मंदिर में एक अनोखा चोर पहुंचा जिसने सबसे पहले तो भगवान के दर्शन किये इसके बाद उसी मंदिर की दान पेटी में हाथ साफ़ कर दिया। मामला खंडवा जिले के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर स्थित रुस्तमपुर के प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से सामने आया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। लेकिन चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बताया गया की रुस्तमपुर गांव में प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर है। जहां देर रात एक बदमाश मंदिर में पहुंचा। उसने पहले भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की पूजा अर्चना की। मूर्ति के सामने खड़े होकर भगवान के हाथ जोड़े। इसके बाद उसने मंदिर में रखी दान पेटी उठाई और कंधे पर लादकर रफू चक्कर हो गया।
मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वॉड ने तफ्तीश की। पुलिस का डॉग, चोर और पेटी का पता लगाने के लिए पिपलोद गांव तक दौड़ कर खाली हाथ लौट आया। वहीँ एक किसान को मंदिर से कुछ ही दूरी पर एक खेत में मंदिर की पेटी दिखाई दी। जिसने उसे मंदिर के महंत के हवाले कर दिया। ऐसी आशंका जतायी जा रहे है कि चोर ने टाला तोड़ने का प्रयास किया होगा। लेकिन दान पेटी का ताला नहीं तोड़ सका। जिससे वह पेटी वहीं छोड़कर भाग गया।


By - sagar tv news
11-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.