शिवराज सरकार के बजट पर सागर के लोगों ने क्या कहा देखिए

मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने 2022-23 का बजट पेश किया। कुल बजट 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का है। इसमें सागर, शाजापुर, उज्जैन में सोलर प्लांट लगाने की घोषणा की गई है,
इसके अलावा सरकार ने महंगाई भत्ता 11% बढ़ाकर 31% कर दिया है। इससे 7.5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। शिक्षा पर फोकस करते हुए 13 हजार नए टीचर्स की भर्ती की घोषणा की गई है। MBBS की सीटों की संख्या 2035 से बढ़ाकर 3250 की जाएंगी। नर्सिंग की ,सीटें 50 और बढ़ाकर 320 की जाएंगी। गृह विभाग में 6 हजार आरक्षकों की भर्ती होगी। बजट की खास बात यह रही कि इस बार कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया है। न ही कोई टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव है। वही सरकार के बजट को लेकर सागर के लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया दी


By - sagar tv news
09-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.