सागर-बिना संकल्प के हम किसी उद्देश्य की प्राप्ति नहीं कर सकते

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सागर के डॉ हरिसिंह गौर विश्विद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में ‘ब्रेक द बायस’ थीम पर समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात पर्वतारोही पद्मश्री संतोष यादव थीं। वहीँ केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने वीडियो संदेश के माध्यम से समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता और बुंदेलखंड रत्न पुरस्कार विजेता मीना पिंपलापुरे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल, गलगोटिया विश्वविद्यालय, नोएडा की कुलपति प्रो. प्रीति बजाज, ढाका विश्वविद्यालय, बंगलादेश की प्रो. हामिदा खानम ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित रहीं।
पद्मश्री संतोष यादव ने कहा की मानव जीवन का उद्देश्य स्वस्थ रहना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति का कोई विकल्प नहीं है. बिना संकल्प के हम किसी उद्देश्य की प्राप्ति नहीं कर सकते।
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज पूरे विश्व में महिलाओं के त्याग, साहस, बलिदान और संघर्ष की चर्चा की जा रही है। भारत सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए संकल्पबद्ध है
वहीं मीना पिम्पलापुरे ने कहा की महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने की आवश्यकता है।
इसके अलावा विवि की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता बोली हमें पूर्वाग्रह तोड़ने ही होंगे, तभी महिलाओं की उन्नति संभव है।
इसके अलावा अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

 

 

 

 

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
08-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.