सागर-महिला दिवस पर हड़ताल पर क्यों बैठी महिलाएं || SAGAR TV NEWS ||

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सागर में मांगों को लेकर महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकर रही है। नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। तीन मढिय़ा तिराहे पर टैंट लगाकर महिलाएं हड़ताल पर बैठी हैं। नारेबाजी कर महिलाओं ने मांगें पूरी करने की सरकार से मांग की है।
हड़ताल पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सागर जिले समेत प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं 20 साल से काम कर रही हैं। अब तक उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है। घोषणाएं होती हैं, लेकिन उन पर कभी अमल नहीं किया जाता है। स्थिति यह है कि रिटायर्ड होने के बाद महिलाओं को उस माह का मानदेय भी नहीं दिया जाता है। महंगाई के दौर में घर में बच्चों को चाय के भी लाले पड़ जाते हैं।


By - Sagar tv news
08-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.