समय पर इलाज मिल जाता तो युवक के साथ ऐसा न होता पुलिस पर लग रहे आरोप ! || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के पथरिया में लगातार बढ़ रही घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीँ फिर एक बार पथरिया पुलिस पर आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला थाना अंर्तगत आने वाले छिरका बकैनी गांव से सामने आया। जहाँ रविवार रात दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गयी। विवाद पुराणी रंजिश को लेकर होना बताया जा रहा है। मृतक का नाम लकी उर्फ रूप सींग लोधी है। तो दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए हैं। जिनका पथरिया अस्पताल में इलाज हुआ लेकिन हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेजा गया।
मृतक के परिजनों ने बताया की पुलिस को 9 बजे फोन लगाया था और 100 डायल पर दो बार घटना की सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। जिससे ये घटना हुई। अगर समय पर पुलिस आ जाती तो शायद युएव्क की मौत नहीं होती।
मृतक लकी के पिता श्याम लोधी ने बताया की पड़ोसी नारायण अहिरवाल से उनका पुराना विवाद चल रहा था। रात में आरोपी अचानक पहुंचे और हमला कर दिया। जिसमें उनका बेटा लकी गंभीर रूप से घायल हुआ। समय पर इलाज न मिलने से उसकी जान चली गयी।
मामले में पुलिस का कहना है की 6 में से चार आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच की जा रही है।


By - Aftab Khan pathariya
07-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.