अस्पताल में बाबा की नौटंकी युवक को जिंदा करने का किया दावा

दमोह जिला अस्पताल में एक बाबा ने जमकर नौटंकी की। दरअसल शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सोनू आदिवासी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उसके शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया था। पहले तो परिजन उसका शव रखकर वहां से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद एक बाबा के साथ वापस पहुंचे और शव को बाहर निकालने की जिद करने लगे। परिजनों के साथ एक बाबा भी था जो खुद को महाकाली का रूप बता रहा था और दावा कर रहा था उसके पास अभी कुछ मिनट है जिसमें यदि शव को बाहर निकाल दिया जाए तो वह उसे जीवित कर देगा। परिवार के लोग उस बाबा की बातों में इतना विश्वास कर चुके थे कि वह बौखलाहट में घूमते हुए पुलिस और अस्पताल के कर्मचारियों से शव ग्रह को खोलने की मांग करते रहे। जब किसी ने उनकी नहीं सुनी तो बाबा आक्रोश में आ गया और शव ग्रह का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगा। सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और उस बाबा का तमाशा देखती रही। कुछ देर बाद परिजनों की डिमांड पर शव ग्रह का दरवाजा खोला गया, जहां मृतक की बहन ने शव को देखा। वह चाह रही थी कि शव को बाहर निकाला जाए, ताकि बाबा उसे जीवित कर सके। बाहर खड़ा बाबा काफी देर तक नौटंकी करता रहा। आखिरकार कुछ नहीं हुआ और उसके बाद पुलिस ने शव ग्रह को बंद कर परिजनों को वापस घर भेज दिया। बाबा भी वहां से चुपचाप निकल गया। मामले में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
06-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.