हिन्दू समाज में भय व्याप्त करने देश में लगातार धर्मयोद्धाओं को बनाया जा रहा निशाना | SAGAR TV NEWS |

 

देश में लगातार धर्मयोद्धाओं पर हो रहे हमले हिन्दू समाज में भय व्याप्त करने के लिये हो रहे हैं। इसके विपरीत युवा वर्ग बजरंग दल से जुड़ रहा है। इन युवाओं को अनुशासनात्मक प्रशिक्षण प्रदान कर देश सुरक्षा के लिये जाग्रत करना है। इसी उद्देश्य को लेकर एमपी के मुरैना शहर के जीवाजीगंज पार्क से बजरंग दल का शौर्य पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया। पहली बार संगठन की अधिकृत गणवेश में सैंकड़ों की संख्या से भी ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुये। यह पथ संचलन संगठन के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ हिन्दुत्व की भावना को हिन्दुओं में जाग्रत करने का संदेश देने के लिये निकाला गया है। सबसे पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं को अनुशासनात्मक प्रशिक्षण विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव ने प्रदान किया। उन्होंने धर्म के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों को हिन्दुत्व की मानसिकता के विरुद्ध बताया।


By - Yogesh Parashar Morena
05-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.