सागर- आवारा कुत्तों के आतंक के बाद टीम ने कुत्तों की धरपकड़ की शुरू

सागर जिले के खुरई में आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ था जिसके बाद अब नगर पालिका टीम ने इनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। टीम ने नगर में घूम रहे करीब 28 आवारा कुत्तों को पकड़कर नगर से दूर छोड़ा। दरअसल आवारा कुत्तों को पकड़ने नगर पालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने एक टीम का गठन किया है। इसके बाद नगर पालिका और कंपनी की लोगों ने कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत करीब 28 आवारा कुत्तों को पकड़कर नगर से बाहर छोड़ा। कई कुत्तों को नगर पालिका ने पकड़ा है। टीम ने नगर के मुख्य सड़कों समेत गलियों में घूम कर आवारा कुत्तों को पकड़ा है। इस दौरान टीम को खासी मशक्कत भी करनी पड़ी। कई बार तो कर्मचारी कुत्तों का शिकार होते होते बाल बाल बचे। तो वहीं कई जगह कुत्तो ने कर्मचारियों को यहां वहां भी दौड़ाया।
नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिससे नगर वासियों को इस समस्या से निजात मिल सके।
गौरतलब हिअ की पिछले कुछ दिनों में लोग आवारा कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं।

 

 

 

 


By - sagar tv news
05-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.