सागर-ज्यादा शराब पीने से एक व्यक्ति की जान ही चली गयी ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई देहात थाना अंतर्गत एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। वहीँ परिजनों का ऐसा कहना है की
ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हुई होगी है। ये पूरी घटना सागर जिले के खुरई देहात थाने के बहरोल गांव से सामने आयी है। मृतक का नाम अशोक अहिरवार बताया जा रहा है।
जानकारी देते हुये मृतक के भाई ने बताया कि अशोक शाम को अपनी खाट पर लेटा था। वह गायों को चारा देने का कहकर आगे बढ़ गया। लेकिन सुबह देखा तो मृत मिला। उसकी खाट के पास एक शराब की बोतल भी मिली। जिससे यह कयास लगाये जा रहे हैं कि ज्यादा शराब पीने से मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मामले में जाँच अधिकारी दिनेश कुमरे ने जानकारी दी।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
05-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.