अचानक बदला मौसम का मिज़ाज ओलावृष्टि से फसलें हो गयी तबाह || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के बैतूल जिले में बीते शुक्रवार को कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। वहीँ घोड़ाडोंगरी तहसील इलाके में भी बदले मौसम का जमकर कहर बरपा। शाम को अचानक मौसम में आए बदलाव से घोड़ाडोंगरी तहसील मुख्यालय और रानीपुर समेत आसपास के अंचलों में जोरदार बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। जिससे गेहूं, बटरा, चना सरसों, तुअर की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक जोरदार गरज-चमक के साथ हुई ओलों की बारिश से खेत में खड़ी फसल को बेहद नुकसान पहुंचा है। किसानों ने जल्द ही सर्वे कराकर फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग प्रशासन से की है।


By - Vinod Pataria Ghoradongri
05-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.