जिसे पापा बोलती थी लड़की उसी सौतेले पिता ने लूट ली अस्मत || SAGAR TV NEWS ||
एक बार फिर रिश्तों को कलंकित किये जाने का मामला सामने आया है। जहाँ सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है। घिनौनी घटना एमपी के बैतूल जिले के गंज थाना इलाके की है। पुलिस ने पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 17 साल की नाबालिग पीड़िता और उसकी माँ ने 30 साल के सौतेले पिता के खिलाफ दुराचार करने की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर आरोपी के खिलाफ गंज थाने में धारा 376, पास्को एक्ट समेत धमकी देने पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह उसके सौतेले पिता ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। तभी उसकी माँ आ गई तो वो बच गई। पीड़ित ने अपनी माँ को बताया कि उसके साथ एक महीने पहले भी दुराचार किया था। दोनों माँ-बेटी इसके बाद थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। वहीँ महिला डेस्क प्रभारी डीएसपी पल्लवी गौर ने बताया की आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता ने 5 साल पहले उसे और उसकी मां को छोड़ दिया था। इसके बाद पीड़िता की मां ने मंदिर में आरोपी से शादी की थी तभी से पीड़िता उसे पिता बोलती थी।