सागर-पिता को मैसेज कर घर से गायब हुआ छात्र, लिखा-काबिल बनकर लौटूंगा, मम्मी-पापा टेंशन मत लेना

सागर की इतवारा टोरी क्षेत्र से 11वीं का छात्र गायब हुआ है। घर से जाने के पहले छात्र ने अपने परिजनों को मैसेज किया और लिखा कि मम्मी-पापा टेंशन मत लेना, पांच साल बाद वापस लौटूंगा। कुछ काबिल बनकर आऊंगा। सुबह परिवार के लोगों ने मैसेज देखा तो हड़कंप मच गया। बेटा घर में नहीं था। जिसकी तलाश शुरू की है। पर्व का 7 मार्च को जन्मदिन है।
इतवारा टोरी बड़ा बाजार निवासी नितिन तिवारी के दो बेटे है। 17 वर्षीय पर्व बड़ा बेटा है, जो कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रहा है। 3 मार्च को पेपर खत्म हुए थे। पर्व रोज की तरह रात में खाना खाकर सो गया था। लेकिन सुबह घर में नहीं मिला।
पर्व का फोन बंद है। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। थाने में मामले की सूचना दी है। परिवार के लोग रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस को मामले की सूचना देकर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं। पर्व के संबंध में कोई भी सूचना मोबाइल नंबर-9039461500 पर दे सकते हैं।


By - sagar tv news
04-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.