MP का छात्र यूक्रेन से पहुंचा घर बोला सरकार पर भरोसा था की सरकार वापिस ले आएगी

एमपी के बैतूल का यूक्रेन में पढ़ाई करने वाला छात्र वापस बैतूल आ गया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से हालात बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हाल ही में बैतूल लौटे योगेश ने यूक्रेन की पूरी कहानी अपनी जुबानी बताई। छात्र योगेश का कहना है कि वह एमबीबीएस उजहोरोद यूर्निसिटी से कर रहा है। यह उसका पहला साल है। वह दिसम्बर में गया था और इसी शहर में हॉस्टल में रहता था। योगेश के मुताबिक यूक्रेन में अभी भी हिन्दुस्तानी बच्चे फंसे हुए हैं। कुछ बच्चे बंकर में है तो कुछ बच्चों को एम्बेसी ने सुरक्षित स्थान पर रखा है। सरकार और एम्बेंसी लगातार भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने भरसक प्रयास कर रही है। लेकिन यूक्रेन में वर्तमान में स्थिति सबकुछ ठीक नहीं है। युद्ध के चलते विद्यार्थियों में डर बना हुआ है।
उसने बताया की वहां माहौल काफी ख़राब है। खास तौर पर यूक्रेन के निवासी बहुत ही घबराए हुए हैं। उनमें आक्रोश भी है। योगेश ने कहा की जिस शहर में रह रहे थे वह बार्डर के पास था। इसलिए वापस आने में ज्यादा दिक्कतें नहीं हुई। ये मालूम था कि सरकार और एम्बेंसी हम लोगों को अपने देश वापस ले आएगी।
तो बेटे के घर वापिस सकुशल लौटने से परिवार खुश है।


By - || SAGAR TV NEWS ||
03-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.