बुंदेली मेले में राई नृत्य की धूम || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह के हटा में बुंदेली मेला शुरू हो गया, जो 5 मार्च तक चलेगा। इस मेले का खास आकर्षण यहां की नृत्यांगनाए होंगी। जो राई नृत्य से लोगों का मनोरंजन करेंगीं। बीते कई सालों से हटा में चल रहा यह बुंदेली मेला राई नृत्य के लिए मशहूर हो चुका है। बुंदेलखंड के प्रमुख सांस्कृतिक नृत्यों में शामिल राई नृत्य लोगों पर अपना खास आकर्षण छोड़ता है। नृत्य करने वाली नृत्यांगनाओं को "बेड़नी" कहा जाता है। जिनका ये पैतृक व्यवसाय भी होता है।मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस मेले का शुभारंभ किया। दिन भर मेले से जुड़े अनेक कार्यक्रम चलते रहे। शाम होते ही मंच पर करीब आधा दर्जन नृत्यांगनाएं नृत्य प्रस्तुत करने के लिए आईं। सैकड़ों लोग उनके नृत्य को देखने के लिए यहां एकत्रित हो गए। कार्यक्रम देर रात तक चलेगा।मेले का दूसरा खास आकर्षण होता है। यहां लगने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र के व्यंजनों के स्टाल। जिसमें क्षेत्र की महिलाएं अपने घरों से बुंदेलखंड के चर्चित व्यंजन बनाकर यहां पर पहुंचती है। उनके स्टाल लगाए जाते हैं। इसके बाद यहां पहुंचने वाले अतिथियों को यही व्यंजन देशी स्टाइल में जमीन पर बिठाकर परोसे जाते हैं। जिसका सभी आनंद लेते हैं।


By - aaqib khan hata Damoh
02-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.