थाना परिसर में लड़की और उसकी माँ ने व्यक्ति के साथ ये क्या किया || SAGAR TV NEWS ||

थाना परिसर में एक लड़की और उसके परिजन एक अधेड़ के साथ मारपीट करते हुए उसे थाने लेकर आये। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना एमपी के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत से सामने आयी है। जैसे ही ये लोग थाने के सामने पहुंचे तो युवती ने अपनी चप्पल से अधेड़ को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती चिल्ला कर कह रही थी की कितनी औरतों को बेेचेगा। इस विवाद को पुलिसकर्मियों ने शांत कराया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पूरा मामला महिला तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है। लेकिन इतने संवेदनशील मामले में भी सिविल लाइन थाने में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ये घटनाक्रम शनिवार को हुआ था बताया गया की मुरैना की होमगार्ड ऑफिस के पास रहने वाली महिला उसकी 19 साल की बेटी काजल, राजस्थान के जगाईकापुरा गांव निवासी मुरारी गुर्जर को लेकर पहुंची। महिला ने गिरेवान पकड़ते हुए मुरारी से अपनी बड़ी बेटी के बारे में पूछा। तभी युवती ने उसे पीटना शुरू कर दिया। लड़की का कहना है की मुरारी उसका अपहरण कर बेचने का प्रयास कर रहा है। उसका आरोप है की मुरारी ने उसके पीछे दो युवक लगा दिए हैं। जो उसका पीछा करते रहते हैं।
इसके बाद दोनों पक्ष टीआई के सामने पेश होते हैं। जहाँ लड़की और उसकी माँ मुरारी पर महिला तस्करी का आरोप लगाती हैं। हालाँकि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। दोनों पक्षाें को शांत कराकर थाने से भेज दिया।

.


By - SAGAR TV NEWS
27-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.