आदिवासी इलाके का युवक यूक्रेन में फंसा पिता को बताई हैरान करने वाली स्थिति || SAGAR TV NEWS ||
रूस और यूक्रेन के बीच उपजे विवाद पर हुए युद्ध पर भारतीय छात्र बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य उमरिया जिले के मानपुर का एक युवक अभय गुप्ता भी यूक्रेन में ही फंसा हुआ है। और अपने वतन वापसी का बेसब्री इंतजार कर रहा है। यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रहा उमरिया जिले का युवक अभय गुप्ता परिजनों से वीडियो कॉलिंग कर वहां की भयावह स्थित को बयां कर रहा है। उसने खाने पीने की समस्या बताई और कहा कि जहां वे छिपे हैं। वहां रूसी सेना चारों तरफ से घेर लिया है। जिससे अब वे न तो कहीं आ सकते और न ही कहीं जा सकते हैं। बेटे के यूक्रेन में फंसे होने पर परिजन बेहद चिंतित हैं। उमरिया कलेक्टर को भी मामले की जानकारी दी है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने अभय के फंसे होने संबंधी सभी जानकारी एम्बेसी को भेजी है।