यूक्रेन में फंसी MP की बेटी को वापस लाने लैब टैक्नीशियन माँ ने सरकार से लगाई गुहार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच कटनी की एक बेटी भी यहां फंसी हुई है। गर्ल्स कॉलेज में पदस्थ लैब टेक्नीशियन हेमलता सिंह की पुत्री सुनिधि यहां मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। लैब टेक्नीशियन मां ने बच्चों को जल्द से जल्द स्वदेश वापस लाने सरकार से गुहार लगाई है। हेमलता सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सुनिधि सिंह यूक्रेन में टर्नोपिल नेशनल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। सुबह बेटी से ऑडियो कॉल पर संपर्क हुआ था। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ है। बच्चे बेहद असहाय और घबराए हुए हैं। कल रात सायरन बजने के बाद उन्हें बंकर में छिपना पड़ा था।

 

 


By - || SAGAR TV NEWS
25-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.