सागर में NSUI ने फूँका सरकार का पुतला पुलिस से उलझे कार्यकर्ता || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के भगवानगंज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की छीना झपटी भी हुई। जहाँ कुछ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आयी हैं। दरअसल लगातार बढ़ती हुई बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण और प्रदेश के अंदर काफी लंबे समय से रुकी हुई छात्रवृत्ति को जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को सागर जिला एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने भगवान गंज स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसको लेकर प्रदेश सचिव जैद खान ने जानकारी दी।


By - Sagar tv news
22-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.