सागर- महिलाओं की अनूठी पहल घर-घर जाकर बता रही शराब के नुक्सान

बढ़ती अवैध शराब बिक्री को बंद करने के लिए अब ग्रामीण महिलाएं पहल करते हुए लामबंद होने लगी हैं। सागर जिले के जैसीनगर में भी महिलाओं ने इकट्ठे होकर शराबबंदी के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। सभी महिलाएं घर-घर जाकर शराब के नुकसान समझा रही हैं। महिलाओं का कहना है आज देश में शराबबंदी का अभियान चल रहा है उसमें हम सहयोग करना चाहते हैं और जो आज अवैध रूप से जगह-जगह शराब बिक रही है। सार्वजनिक जगह स्कूल, चौराहा बाजार यहां पर भी अब महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं को घर से निकलते में तक सोचना पड़ता है जिसके लिए सभी महिलाएं इकट्ठा हो रही हैं। और शराब से नुकसान के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि जो अभियान शुरू किया उसकी शुरुआत घर से ही की है। अगर अपने घर में कोई सदस्य शराब पीता है। उसको रोकेंगे-टोकेंगे, शराब के दुष्परिणाम बताएंगे। क्योंकि जब परिवार सुधरेगा तो हमारा समाज भी सुधरेगा। इस मुहिम में अब तक लगभग 100 महिलाएं जुड़ चुकी है।


By - sagar tv news
22-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.