लड़कियों पर फेंके बताशे तो दूल्हे समेत सभी बारातियों को बना लिया बंधक
क्या आपने कभी सुना है की किसी दूल्हे की शादी हो और उसे बंधक बना लिया हो। जी हाँ अजीबोगरीब मामला एमपी के रीवा से भी सामने आया है। जहाँ मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वनपडार गांव में बारात लेकर पहुंचे बारातियों को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक लिया। देखते ही देखते दोनो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की दुल्हन ने अचानक लड़के से शादी करने के लिए इनकार कर दिया। उसका कहना था की लड़के की मानसिक स्थिति खराब है। बाद में लड़की वालों ने बारातियों की ओर से लाए गए चढ़ाव में सोने चांदी से बने जेवरात और 75 हजार रुपये नगद भी जप्त कर लिए। सुबह होते ही दूल्हे को मंडप से उठाकर घसीटते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उसे बीच सड़क में छोड़कर चले गए। बताया गया की वनपडार गांव के रहने वाले यादव परिवार की लड़की की शादी मनिकवार गांव निवासी प्रद्युम्न यादव से तय हुई। बीते दिन बारात गांव पहुंची थी। जहां शादी की रस्में हो रही थी। तभी बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया। जहाँ सभी बारातियों को गांव में ही बंधक बना लिया। वहीँ दूल्हे को मंडप से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दोनों पक्षों में बताशा मारने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। परम्परा के मुताबिक द्वारचार के समय बराती कन्या पक्ष की महिलाओं को बताशा फेंकते हैं लेकिन कुछ बराती महिलाओं को निशाना बनाकर बताशे फेंक रहे थे। जिस पर लड़की पक्ष के लोगों ने आपत्ति की। तब विवाद शांत हो गया लेकिन जयमाला के समय फिर विवाद हो गया था। उधर लड़की पक्ष का कहना है की जिस लड़के से शादी होने जा रही थी उसकी दीमागी हालत ठीक नहीं थी। घटना के बाद सभी बाराती पूरी रात गांव में बंधक बने रहे बाराती दिन भर भूखे प्यासे गांव में ही बैठे रहे। सभी वाहन गांव में खड़े थे। किसी तरह दूल्हे का पिता खुद को बचाते हुए थाने पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने समझाइश देकर विवाद शांत कराया।