MP | सारणी के जंगल में दिखाई दी दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली
बैतूल में दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली के रहवास का दावा सामने आया है। वन्यप्राणी संरक्षण के कार्य मे जुटे सारणी के रहने वाले आदिल खान ने इस इलाके में इसे देखे जाने का दावा करते हुए फोटो भी जारी किए हैं। यह बिल्ली पहले भी यहां देखी जा चुकी है। यह महज 19 इंच लंबी होती है।उत्तर वन मंडल बैतूल के तहत आने वाली सारनी रेंज में स्थित मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के जंगल और रहवासी क्षेत्र के करीब यह बीती रात दिखाई पड़ी। आदिल खान के मुताबिक बीती रात जब वे फोटोग्राफी के लिए निकले थे। तभी यह बिल्ली उन्हें डैम के करीब के जंगल और काॅलोनी के करीब दिखाई पड़ी। उन्होंने दावा किया है कि यह दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली रस्टी स्पॉटेड कैट है। आदिल के अनुसार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भी इसकी मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है।आदिल ने बताया कि यह देखने में छोटे तेंदुए की तरह नजर आती है और रात के समय ही एक्टिव होती है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने इसे संकटासन्न प्राणी की श्रेणी में रखा है।बाईट इसका अधिकतम वजन एक किलो तक हो सकता है। वहीं, पूर्ण वयस्क बिल्ली 14 से 19 इंच तक लंबी व साढ़े पांच से साढ़े 11 इंच तक ऊंची हो सकती है। आदिल ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के जंगलों में हो रही बड़े पैमाने पर अवैध कटाई से इसके हैबिटेट को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। कंपनी को इनके संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए और कंपनी के जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए।