सागर/बंडा अस्पताल में फिर लापरवाही डॉ. न मिलने से मरीज की जान पर बन आई || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बंडा अस्पताल कई बार स्टाफ की लापरवाही सामने आ चुकी है। तो कई दफा मरीजों से विवाद की घटनाएं भी सामने आईं हैं। इलाज ना मिलने पर विरोध करने पर डॉक्टर द्वारा मरीज या उनके परिजन की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी जाती है। यही कारण है कि डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर नहीं मिलते। रविवार की सुबह एक व्यक्ति को सीने में दर्ज होने पर परिजन जब बंडा अस्पताल पहुँचे तो ड्यूटीरत डॉक्टर नदारद मिले। ततरवारा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए नरेंद्र सिंह परिहार को सुबह अचानक सीने में दर्द उठा और तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन सुबह करीब 8 बजे बंडा अस्पताल पहुँचे लेकिन मौके पर डॉक्टर नहीं थे। स्टॉफ द्वारा जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी उसके संबंध में कोई जानकारी भी नहीं दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक डॉक्टर का इंतज़ार करते रहे। बाद में वेक्सीनेशन में ड्यूटीरत डॉक्टर जय प्रताप सिंह ने मरीज का इलाज किया। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर सनी गुप्ता की ड्यूटी थी। इस संबंध में बीएमओ डॉक्टर अमित आनंद असाटी ने इस लापरवाही पर डॉक्टर सनी गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।


By - Ravi sen banda sagar
20-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.