पति कर रहा था दूसरी शादी की तैयारी पत्नी पहुंची तो कर दिया बुरा हाल
एक पति ने बीच सड़क पर ही पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और लोग तमाशबीन बने रहे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले एमपी के रतलाम जिले से सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी है की महिला की बेतहाशा पिटाई करने वाला पति दीपक टांक दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसकी भनक लगने पर पत्नी पिंकी अपने परिजनों के साथ जवाहर नगर स्थित ससुराल पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, पिंकी का आना ससुराल वालों को नागवार गुजरा और उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया वहीँ आरोपी पति दीपक टांक पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला पिंकी ने बताया कि प्राइवेट कंपनी में काम करते समय दीपक से मुलाकात हुई थी। 3 साल पहले दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। कुछ दिनों तक सब ठीक चला, लेकिन बाद में दीपक की मां उसे परेशान करने लगी। महिला का कहना है की कुछ महीनों बाद दीपक वापस उसके जाकर घर रहने लगा। लेकिन शुक्रवार को जानकारी मिली कि दीपक की दूसरी सगाई जावरा की रहने वाली किसी अन्य लड़की से हो चुकी है। तब वो अपने पति से बात करने ससुराल पहुंची थी। लेकिन ससुराल वालों और पति दीपक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसे सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पति और ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज किया है।