सागर में भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी 25 हजार की अवैध शराब || SAGAR TV NEWS ||
भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा देश स्तर पर जनकल्याणकारी नशामुक्ति आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसको लेकर रविवार को देवरी थाना क्षेत्र के डोंगा सलैया गांव में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बोलेरों में अवैध रूप से बेचने ले जाई जा रही शराब से भरी हुई 7 पेटियों को पकड़ा है। जिसकी कीमत 25 हजार रूपये है। बताया जा रहा कि अवैध रूप से बोलेरो गाड़ी में शराब का परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को पकड़ कर देवरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने 7 पेटी अवैध शराब और एक बोलेरो गाड़ी को जप्त कर चार आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मामले में थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने जानकारी दी।