सागर/खुरई- सूने घर से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर रफू चक्कर हुए चोर


सागर जिले के खुरई में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला देहात थाने के मुकारमपुर गांव से सामने आया जहाँ चोरों ने मकान को निशाना बनाया। मुकारमपुर गांव निवासी जसवंत सिंह ठाकुर ने बताया वह खुरई आया हुआ था। घर के सभी लोग गांव में ही परिवार के अन्य सदस्यों के घर पर गए हुए थे। उनके घर पर कोई नहीं था। बीच में उनकी बेटी शिवानी घर पर दो बार आई तो सब सही था। लेकिन जब वह तीसरी बार लौटकर आई तो घर का सामान बिखरा मिला। चोर चोरी करके चले गये। जसवंत सिंह का कहना है की चोरी में पत्नि और बच्ची के करीब 15 से 20 तोला सोने चांदी के जेवर के अलावा 8 हजार रुपए नगदी चले गये। वहीँ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
20-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.