दिग्विजय सिंह को आया गुस्सा बोले ये कांग्रेस का आख़िरी चुनाव !

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहते नज़र आ रहे हैं की सब मिलकर चुनाव लड़ो ये कांग्रेस का आख़िरी चुनाव है अगर हार गए तो सब घर बैठ जाएंगे ढूंढे से कार्यकर्ता नहीं मिलेगा। ये बात उन्होंने कांगेस कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कही। दरअसल दिग्विजय सिंह एमपी के रतलाम पहुंचे थे। जहाँ वो आलोट और जावरा के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। वायरल हुए वीडियो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेसियों को नसीहत दे रहे हैं की एकजुट होकर काम कर लो 2023 का चुनाव नहीं तो कांग्रेस का आखिरी चुनाव होगा। कोई कार्यकर्ता भी नहीं बचेगा। सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने ये बड़ी बात कही। जावरा से कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे थे। जहाँ कार्यकर्ताओं को दो गुट में देखकर दिग्विजय सिंह ने उनको जमकर लताड़ लगा दी। सभी से एक होने की बात कही।


By - || SAGAR TV NEWS ||
20-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.