फूलों की खेती के बीच हो रही अफीम की खेती पुलिस ने पकड़ी
एमपी के मुरैना चंबल के बीहड़ों में अफीम की खेती पकड़ी गयी है। बताया जा रहा है की फूलों की खेती के बीच अफीम की फसल को लगाया गया था। एसपी की सूचना पर मुरैना से भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। दबिश देने ले ठीक पहले अंबाह पुलिस को साथ में लिया। वहीँ अंबाह पुलिस ने नगर पालिका के कर्मचारियों का सहयोग लेते हुए एक दर्जन लोंगो ने खेत से अफीम के पौधे काटे। मौके पर पाया गया की ज्यादातर अधिकांश पौधों में अफीम का बंड बन चुका था। जानकारी के मुताबिक अंबाह थाना क्षेत्र के ककरारी गांव के हार में खेती हो रही थी। पुलिस बल ने खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक इस अफीम फसल का आंकलन नहीं हो सका था। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मौके पर ही कार्यवाई की।