माता पूजन करने गए दूल्हा-दुल्हन समेत रिश्तेदारों पर मधुमक्खियों ने बोल दिया धाबा || SAGAR TV NEWS ||

 

शादी समारोह के बाद लोग माता पूजन के कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे की दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य सभी लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए। मामला नरसिंहपुर जिले के नजदीक झिरना सिमरिया का है जहाँ मेहरा परिवार में आयोजित शादी समारोह के बाद दूल्हा दुल्हन और उनके रिश्तेदार माता पूजन के लिए देवी मंदिर जा रहे थे। तभी वहां हवन से उठने वाले धुंए के कारण मधुमक्खियां उड़ गई। उन्होंने माता पूजन में शामिल दूल्हा-दुल्हन के अलावा रिश्तेदारों को काट लिया। अस्पताल में परिजन ने बताया कि करीब 25 व्यक्ति जिसमें बच्चे महिलाओं और दूल्हा दुल्हन को मधुमक्खियों ने अपना निशाना बनाया। कुछ लोग मामूली घायल थे जिससे उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। वहीं दूल्हा दुल्हन भी अन्य शादी के कार्यक्रम आयोजित होने के कारण घर भेजे गए हैं। कुछ लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जरी था। मामले में अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी ने जानकारी दी।


By - Anuj Mamar Narsinghpur
20-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.