कुंडलपुर में तपकल्याणक कार्यक्रम में पहुंचे कई वीवीआईपी भव्य रहा नज़ारा

दमोह जिले के कुंडलपुर स्थित सिद्ध क्षेत्र बड़े बाबा जी के भव्य मंदिर निर्माण मौके पर आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में शनिवार को तपकल्याणक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कई वीवीआईपी भी शामिल हुए। सुबह के समय श्री जी के अभिषेक पूजन शांति धारा के बाद तपकल्याणक कार्यक्रम मनाया गया। विशाल पंडाल में इंद्र इंद्राणियो के समूह और भगवान के माता-पिता समेत श्रद्धालुओं ने कई धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी आज कुंडलपुर पँहुचे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हेलीपैड से vvip का काफिला सीधा कुंडलपुर में ससंघ विराजित आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दरबार मे पँहुचा। यंहा मंत्रियों ने आचार्य श्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और आयोजन पर चर्चा की।
इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष और सभी मंत्री पहाड़ी पर बने भव्य मंदिर में विराजे भगवान बड़े बाबा के दर्शन के लिए भी पँहुचे।

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
19-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.