कुण्डलपुर महोत्सव में पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ बड़े बाबा के किए दर्शन,आचार्य श्री से लिया आशीर्वाद

 

दमोह के कुंडलपुर में शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने यहां आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने बड़े बाबा के समक्ष भी माथा टेका। उन्होंने आचार्य से देश की सुरक्षा और समृद्धि के साथ देश के युवाओं की बेहतरी का भी आशीर्वाद मांगा।मीडिया से बात करते हुए नाथ ने कहा कि हमेशा आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा है। यहां इतना बड़ा महोत्सव हो रहा है। उनकी इच्छा थी कि वे आएं और आयोजन में शामिल हों। आचार्य के दर्शन करें और उनका आशीर्वाद लें। उन्होंने आचार्य से देश की तरक्की और देश के किसानों और युवाओं की बेहतरी और सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा।


By - Shantanu Bharat damoh
18-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.