सागर/बंडा- बोलेरो सवार लोगों के साथ हुआ कुछ ऐसा की पहुंचे अस्पताल

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हादसा हुआ। जहाँ दोपहर के समय बंडा शाहपुर रोड पर डाउलीखेड़ा गांव के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुँची और घायलों को बंडा के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज किया गया। वहीँ स्थिति गंभीर होने के चलते सभी को सागर रैफर किया गया है। वहीँ पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
18-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.