सागर- केसली को नगर पंचायत बनाने विधायक कांग्रेसियों के साथ बैठे धरने पर

 


सागर जिले के केसली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की मांग पुरजोर तरीके से उठने लगी है। इसी को लेकर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केसली के बाजार प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। विधायक हर्ष यादव बोले की 2017 में मुख्यमंत्री ने केसली को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा की थी। लेकिन 7 साल बीत जाने के बाद भी आज तक केसली को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिला है। भाजपा सरकार में देवरी और केसली की जनता से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अगर 7 साल पहले नगर पंचायत बन जाती तो आज केसली की तस्वीर अलग होती। का गया की जब कर्रापुर,सुरखी, बिलहरा, जैसीनगर, रजवास नगर पंचायत बन सकती है तो केसली ग्राम पंचायत नगर पंचायत क्यों नहीं बन सकती। जबकि केसली की भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या भी काफी ज्यादा है।-

 

 

 

 


By - SAGAR TV 24X7
18-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.