सागर- शराब के नशे में युवक ने अस्पताल में पुलिस को गज़ब दौड़ाया
सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के अंबेडकर तिराहे शराब के नशे में एक युवक नीचे गिर गया। जिसे पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने वहाँ पर जमकर हंगामा करते हुए उत्पात मचाया। बताया जा रहा है की बाइक सवार बृजेश रजक उम्र 25 साल निवासी शारदा कॉलोनी इटावा बाहरी क्षेत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे पुलिस जवानों की मदद से अस्पताल लाया गया था। लेकिन घायल युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। अस्पताल में मौजूद प्रधान आरक्षक राजा सिंह और आरक्षक दीपेंद्र मौर्य ने युवक को संभालने की कोशिश की। लेकिन युवक बार-बार भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के जवान भी युवक के पीछे-पीछे भागते रहे। जिसके बाद पुलिस जवानों ने घायल युवक के परिजनों की मदद से इलाज कराया। घायल युवक शराब के नशे की हालत में था जिसकी वजह से वो बाइक से गिरकर लहूलुहान हो गया था।