सागर/रहली- Accident में बाइक सवार की गयी जान दूसरा घायल दोनों की नहीं हुई शिनाख्त | SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले में आये दिन हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती रात रहली थाना क्षेत्र के जबलपुर बायपास मार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना में मृत और घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी की बायपास मार्ग पर एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस ने पहुंचकर बाइक सवार व्यक्तियों को अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया था। पुलिस ने गुरूवार को मृतक और घायल की शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
17-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.