सागर/बीना में ब्लॉक अध्यक्ष के साथ ऐसा करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

सागर जिले के बीना के कंजिया गांव में लोधी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं , भानगढ़ पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं दरअसल भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजिया गाँव में 5 फरवरी को लोधी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह पर दो आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस के द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जिसमें आज भानगढ़ पुलिस ने धारा 307 के आरोपी 21 वर्षीय सोनू पिता भवर सिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वही मामले का दूसरा आरोपी अभी भी फरार है पुलिस जिसकी तलाश कर रही है। वही कंजिया दौलतपुर में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों की द्वितीय अपर सत्र न्यायालय द्वारा लगाए गए जमानत आवेदन को खारिज कर दिया गया।


By - SAGAR TV NEWS
16-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.