MP | शादी के 12 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन सहित 4 की जान गई || SAGAR TV NEWS ||
रतलाम में दूल्हा-दुल्हन वैलेंटाइन-डे के दिन दुनिया छोड़ गए। दोनों की शादी 12 दिन पहले हुई थी। अभी दुल्हन के हाथ की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था। ये हादसा कार चला रहे दूल्हे को झपकी आने से हुआ। तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन के अलावा युवक की दोनों बुआ की जान चली गई। वहीं दूल्हे की मां गंभीर रूप से घायल है। परिवार धार के साला गांव से राजस्थान पूजा के लिए जा रहा था। शादी दो फरवरी को हुई थी। रतलाम की बिलपांक पुलिस ने बताया कि धार के खलघाट के साला गांव निवासी राठौर परिवार के सदस्य राजस्थान जा रहे थे। इसी दौरान कार महू-नीमच फोरलेन पर प्रकाश नगर के पास पुलिया से टकरा गई। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से निकाला। मौके पर ही दूल्हे रविराज सिंह, दुल्हन रेणु कुंवर,और दो अन्य बुआ की मौत हो गई।