कुण्डलपुर पंचकल्याणक महामहोत्सव शुरू विश्वभर से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह के जैन सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में आज से पंचकल्याणक महामहोत्सव शुरू हो गया है। इसके साक्षी बनने विश्वभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हर राज्य से श्रद्धालु आ रहे हैं। देश के अलावा 20 बाहरी देशों से विदेशी मेहमानों के आने की संभावना है। वहीं ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा सहित अन्य देशों की प्रतिमाएं भी पंचकल्याणक में शामिल होने के लिए आ रही हैं। यहां उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी। उसके बाद वापस विदेशों में उन्हें स्थापित करा दिया जाएगा। हालांकि, मुख्य पंचकल्याणक 16 फरवरी से शुरू होगा और 23 फरवरी तक चलेगाआमतौर पर पंचकल्याणक पांच से छह दिन का होता है, लेकिन कुण्डलपुर में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के सानिध्य में पहली बार महोत्सव 12 दिनों तक चलेगा। इसमें 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। इतने श्रद्धालुओं के लिए आयोजन समिति हर संभव तैयारियों में जुटी है। वहीं पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के लिए कोरोना गाइड लाइन को लेकर चल रहे संशय को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाप्त कर दिया है। उन्होंने कार्यक्रम को पूरी स्वतंत्रता के साथ करने की अनुमति दे दी है। यह बात आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने अपने प्रवचनों के दौरान कही।


By - Sagar tv news
12-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.