मकान की दीवार ढहने से एक व्यक्ति की दबकर चली गयी जान दो युवक नाजुक

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले विनती गाँव में कुटीर निर्माण के दौरान कच्चे मकान की दीवार ढहने से एक व्यक्ति मलबे में दब गया दीवार ढहने की आवाज और चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला।इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लाते समय उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हटा के विनती गाँव में कन्हैया रजक की कुटीर निर्माण का कार्य चल रहा था उसी निर्माण कार्य मे परिवार के लोग कच्ची दीवार को तोड़ रहे थे कि अचानक मिट्टी की दीवार ढहने से लखन रजक उम्र 40 वर्ष मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गया वही पास ही में काम कर रहा युवक श्रीराम रजक और अभिषेक रजक भी घायल हो गए जिन्हें निजी वाहन की मदद से सिविल अस्पताल लाया जा रहा था जहा रास्ते मे लखन रजक की दर्दनाक मौत हो गई वही घायलों को सिविल अस्पताल हटा में भर्ती कराया जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा एक गंभीर घायल अभिषेक रजक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही श्रीराम रजक का इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। हटा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है। और घटना की जांच करने जुटी हुई है।


By - SAGAR TV NEWS
12-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.