लव मैरिज करने पर समाज के लोग मांग रहे लाखों की पेनाल्टी प्रशासन से मदद की गुहार

दमोह में लव मैरिज करने पर एक कपल से पेनाल्टी वसूली जा रही है। समाज ने कपल के परिवार का 7 साल पहले बहिष्कार कर दिया था। समाज में जोड़ने के लिए इस परिवार से भागवत कथा और भंडारा कराया गया। पेनाल्टी के दो लाख रुपए मांगे गए, लेकिन परिवार नहीं दे पा रहा है। गुरुवार को यह जोड़ा एसपी से मदद की गुहार लगाने पहुंचा।मामला हटा के पौड़ी गांव का है। पीड़ित राजेश प्रजापति ने बताया कि 2015 में उसने हटा की रहने वाली ज्योति से लव मैरिज की थी। राजेश दुल्हन को घर ले आया तो समाजवालों ने परिवार का यह कहते हुए बहिष्कार कर दिया कि उसने छोटी जाति की लड़की से शादी की है।
परिवार के विनती करने पर सामाजिक पंचायत में फैसला हुआ कि यदि वह भागवत कथा के साथ भंडारे का आयोजन करे, तो उन्हें समाज में शामिल कर लिया जाएगा। पिता ने कर्ज लेकर यह शर्त पूरी करनी चाही। भंडारा शुरू हुआ, तो समाज के कुछ लोगों ने उसका भी बहिष्कार कर दिया।अब उससे समाज में वापसी के नाम पर गुप्त रूप से 2 लाख की मांग की जा रही है। पिता ने समाज के सामने अपनी आर्थिक स्थिति बताई तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। कपल ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजेश की पत्नी ज्योति ने भी बताया कि उसका 5 साल का बेटा है, जिसे गांव में अन्य बच्चों के साथ खेलने की मनाही है।एसपी ने मामले की जांच हटा एसडीओपी को सौंपी है।

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
11-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.