अवैध संबंध के चलते नर्स कर रही थी ब्लैकमेल आरोपी ने कर दिया काम तमाम || SAGAR TV NEWS ||

 

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में 7 फरवरी को आयुष विभाग में पदस्थ नर्स की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए निवाड़ी एसपी तुषार कांत विद्यार्थी ने बताया कि महिला की हत्या के आरोप में आरोपी अनिल चतुर्वेदी और रोहित यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।जिसमें साफ तौर पर दिखाई दिया कि घटना वाली सुबह करीब 4:00 बजे महिला घर से निकली थी। इसके बाद दूसरे सीसीटीवी फुटेज में एक कार घटनास्थल की ओर जाती दिखाई दी। कार के नंबर के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई।इस दौरान मुख्य आरोपी अनिल चतुर्वेदी ने कबूल किया कि उसके महिला के साथ अवैध संबंध थे और महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इससे परेशान होकर उसने सुबह 4:00 बजे महिला को घर से बाहर बुलाया और कार से टक्कर मार दी। इसके बाद डंडे से उसके सिर पर कई प्रहार किए। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।पृथ्वीपुर ब्लॉक के जेरोन में आयुष विभाग में पदस्थ महिला नर्स का शव 7 फरवरी को सड़क किनारे पड़ा मिला। घटनास्थल पर महिला का मोबाइल, चश्मा और चप्पल भी पड़े मिले थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी।


By - Sudhir Mawai niwari
11-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.