मार्केटिंग कंपनी की युवती से मांगी थी एसआई ने रिश्वत,लोकायुक्त ने रंगेहाथों दबोचा || SAGAR TV NEWS||

जबलपुर लोकायुक्त ने बेलबाग थाने में पदस्थ एसआई राम सुहावन अनुरागी काे 25 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोच लिया। एसआई ने ये रकम मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली युवती को आरोपी न बनाए जाने के एवज में मांगी थी। रिश्वत की रकम लेकर डुमना नेचर पार्क स्थित इंडियन काफी हाउस में बुलाया था। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने एसआई को निलंबित कर दिया है।डीएसपी जेपी वर्मा के मुताबिक ग्वारीघाट रोड निवासी दुर्गा चौधरी ने 7 फरवरी को मामले की शिकायत एसपी लोकायुक्त संजय साहू से की थी। दुर्गा चौधरी घमापुर स्थित डायनेमिक बैनेफेसिसयल एकार्ड मार्केटिंग कंपनी में काम करती है। ये कंपनी मार्केटिंग चेन के तौर पर काम करती है। कंपनी का मुख्यालय चंडीगढ़ में है। लोकायुक्त की टीम ने एसआई रामसुहावन को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस क्रमांक 2 में लाकर कागजी कार्यवाही की है। एसआई रामसुहावन अनुरागी के रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाये जाने की खबर के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कम्प मच गया, बेलबाग थाना में पदस्थ अन्य अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा।डीएसपी जेपी वर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
11-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.