एमपी में फिर मौसम ने ली करवट,बादल छाने और शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट

एमपी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुंदेलखंड के टीकमगढ़ में बुधवार रात से शुरू हुई ठंडी हवाओं का सिलसिला सुबह भी जारी रहा। सुबह 10 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं के कारण आज दिन का पारा गिर गया है। 4 दिन पहले 6 फरवरी को दिन का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया था जो बुधवार को बढ़कर 27.4 डिग्री हो गया था, लेकिन आज एक बार फिर दिन का तापमान घट गया है।भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 8 और 9 फरवरी को दिन का तापमान 27 और 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि 8 फरवरी को रात का तापमान 13.5 डिग्री पर पहुंच गया था।आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी। सरसों की फसल पककर तैयार है। 1 सप्ताह के अंदर जिले भर में सरसों की कटाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में बादल छाने और बारिश की संभावना को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं।

 


By - sagar tv news
10-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.