तेज रफ्तार कंटनेर ने बाइक को कुचला ,100 मीटर घसीटते ले गया लगी आग || SAGAR TV NEWS ||

 

मुरैना में नेशनल हाइवे-3 पर एक तेज रफ्तार कंटनेर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में भीषण आग लग गई और वह धू-धू करके जलने लगी। जिस समय बाइक में टक्कर मारी, बाइक सवार उसे खड़ी करके किनारे पर कुछ करने गया था। बाइक में टक्कर मारकर कंटेनर चालक बेरीकेट्स तोड़कर कंटनेर भगा ले गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बाइक सवार ग्वालियर की तरफ से मुरैना आ रहा था। नेशनल हाईवे-3 पर उसने बाइक किनारे पर खड़ी की और कुछ दूर जाकर कुछ करने लगा। इसी दौरान एक कंटेनर ग्वालियर की तरफ से तेज रफ्तार में आया और उसने किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में भीषण आग लग गई। इस घटना से कंटेनर चालक घबरा गया और उसने टोल प्लाजा के बेरीकेट्स तोड़ते हुए कंटेनर को भगाया और ले भागा। इस दौरान बाइक लगभग 100 मीटर तक कंटेनर के साथ घिसटती चली गई। यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस कंटेनर की तलाश कर रही है।


By - Yogesh Parashar Morena
09-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.