गोवंश की कब्रगाह बनी गोशाला पर चला प्रशासन का बुलडोजर || SAGAR TV NEWS ||
भोपाल में बैरसिया के बसई गांव में गायों की कब्रगाह बनी भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य की गौशाला पर प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलवा दिया भाजपा नेत्री ने एक हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस दौरान उसकी करीब 50-60 लाख रुपए की प्रॉपर्टी को जमींदोज किया गया। दोपहर 1 बजे से प्रशासन के अमले ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने गौशाला के अलावा मकान, बाउंड्रीवॉल, टीन शेड, दूध देने वाली गायों के लिए बनाए गए पक्के मकान को ढहा दिया।बैरसिया SDM आदित्य जैन के मुताबिक निर्मला बाई की गौशालाओं की गायों को सरकारी गौशालाओं में शिफ्ट किया गया है। उनकी देखरेख प्रशासन करा रहा है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।बता दे की भाजपा नेत्री की गौशाला के कुएं से 20 गायों के शव, वहीं मैदान में 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल पड़े मिले थे। इसके बाद भाजपा नेत्री पर केस दर्ज हो गया था। गायों को दफनाने वाले नगर पालिका बैरसिया के JCB ड्राइवर शाहरुख ने दावा किया था कि 850 से अधिक गायों के शव-कंकाल को दफनाया गया है। निर्मला देवी साल 2001 से गौशाला का संचालन कर रही थी। मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई।