MP | चाकू लहराने वाले बदमाशों ने होटल में धोए लोगों के जूठे बर्तन, साफ की टेबल, जानिए पूरा मामला

इंदौर में आठ दिन पहले रविवार रात होटल में तोड़फोड़ और सड़क पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले पिता, दो बेटे और एक नाबालिग आरोपित सहित चार को खजराना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने इंदौर के जमजम चौराहा स्थित खाना खजाना होटल में जाकर उसके मालिक को चाकू मारने की कोशिश की थी लेकिन वह जान बचाते हुए भाग गया था। इसके बाद बदमाशों ने वहां खाना खा रहे लोगों को धमकाया भी था।सोमवार को चारों आरोपित वहीं पहुंचे और होटल में झाडू लगाई, बर्तन मांझे, खाना खाने के बाद गए लोगों की टेबल भी साफ की। वहीं होटल मालिक से माफी भी मांगते हुए कहा कि वे आज के बाद गुंडागर्दी नहीं करेंगे, पुलिस ने बताया कि आरोपित 30 जनवरी की रात खजराना क्षेत्र की एक होटल में खाना खाने गए थे। नशे में होने के कारण मालिक ने होटल में खाना खिलाने से मना करते हुए कहा कि पार्सल करा लो। इस बात पर आरोपित नाराज हो गया और गाली-गलौज करके चला गया। थोड़ी देर बाद चारों आरोपित हाथ में चाकू लहराते हुए आए और होटल में तोड़फोड़ कर सामान फैलाना शुरू कर दिया।पूरी सड़क पर चाकू लहराते हुए राहगीरों के साथ भी गाली-गलौज की। क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। आठ दिन से पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। सोमवार को जब सूचना मिली की आरोपित क्षेत्र में घूम रहे हैं तो उनकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।


By - sagar tv news
08-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.