सागर-जैसीनगर पहुंचे 3 विदेशी युवक अंग्रेजी भाषा का स्तर सुधारने जुटा रहे फंड || SAGAR TV NEWS ||

 

भारत के ग्रामीण इलाकों के बच्चों की शिक्षा में अंग्रेजी भाषा के सुधार कार्य में लगे NGO के लिए फण्ड जुटाने "प्रोजेक्ट परवाह" के लिए तीन विदेशी युवा साइकिल से भारत की यात्रा करने निकले हैं। जिन्होने नई दिल्ली से यात्रा शुरू की थी जो सागर जिले के जैसीनगर पहुंचे। जहां साइकिलिंग कर रहे स्विट्जरलैंड निवासी दिमित्री स्कॉटलाजर्फ ने बताया कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे बच्चों में अंग्रेजी भाषा के स्तर को सुधारने के लिए फण्ड जुटा रहे हैं। जिसमें वह अपने साथी लियोनल ग्लाउजर, एस्टर स्कैन के साथ नई दिल्ली से चेन्नई के लिए साइकिल से निकले हैं। 2200 किलोमीटर की दूरी वह 17 दिनों में तय करेंगे। दिमित्री ने कहा की भारत के लोग, भारत का परिवेश उन्हें बहुत अच्छा लगता हैं। यात्रा के दौरान यहां के लोगों के साथ उन्होंने अच्छा समय गुजारा हैं। इस दौरान वह कई शादी समारोह में भी शामिल हुए और लोगों के घर जाकर चाय भी पी।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar sagar
07-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.