MP | जिसे भाई माना वह पत्नी बनाना चाहता था नहीं मानी तो कर दिया मर्डर || SAGAR TV NEWS ||

 

खंडवा नगर निगम की क्लर्क के मर्डर मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी कपिल शाह को पुलिस ने खंडवा रेलवे स्टेशन से ही गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया 2018 में रजनी से दोस्ती हुई थी। रजनी का परिवार उसे भाई मानता था लेकिन वह रजनी को चाहता था, उससे एकतरफा प्यार था। रिश्ते की बात पता चली तो दिल को ठेस पहुंची, चाकू लेकर खंडवा आया, शादी का कहा तो वह नही मानी इसलिए मार डाला।
एसपी विवेकसिंह ने बताया घटनास्थल पर दो चाकू बरामद हुए है। संभवत: रजनी ने अपने बचाव में भी किचन का चाकू उठाया होगा। आरोपी के हाथ पर चोंट के निशान है। आरोपी कपिल शाह ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के प्रयास भी किए। उसने पर्दे व अन्य कपड़ों से खून साफ किया। खुद के कपड़े धोएं और प्रेस भी किए। पुलिस पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि कपिल का खंडवा में रजनी के घर आना-जाना लगा रहता था। घटना वाले दिन वह रेलवे स्टेशन उतरकर ऑटो से रामनगर पहुंचा था। यहां से पैदल रजनी के घर गया। यहां खरगोन में रिश्ते की बात पर वह उसे धमकाने लगा कि शादी तो मुझसे ही करना पड़ेगी। इतने में विवाद बढ़ा और पूर्व से प्लान के मुताबिक रजनी को मौत के घाट उतार दिया।


By - Sagar tv news
07-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.