सागर- रोजगार सचिव और लोधी समाज के अध्यक्ष का दो लोगों ने किया बुरा हाल !
सागर जिले के बीना क्षेत्र के भानगढ़ थाना अंतर्गत बेतवा नदी के ब्रिज के पास ग्राम पंचायत कंजिया के रोजगार सचिव और बीना ब्लॉक के लोधी समाज के अध्यक्ष की दो लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे वो गंभीर घायल हुए हैं। घटना शनिवार को हुई। घायल को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक 35 साल के कृपाल सिंह लोधी निवासी छायनकाछी जो कंजिया ग्राम पंचायत में रोजगार सचिव के पद पर कार्यरत हैं। जो मुंगावली से शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहा था। ऐसा आरोप है की तभी बेतवा नदी के पास भूपेंद्र यादव और सोनू यादव ने डंडों से मारपीट कर दी। जिसे पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल बीना पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी उदय भान बागरी, थाना प्रभारी कमल निगवाल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायल से घटना की जानकारी ली। गौरतलब है कि बीते 17 जनवरी को कंजिया गांव में ज्ञानसिंह की हुई हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस घटना को भी उसे से जोड़कर देखा जा रहा है।