सागर-संयुक्त संचालिका ने अस्पताल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बंडा में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर नीना गिडियन ने सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने व्यवस्थाएं देखी। डॉक्टर नीना गिडियन ने बताया कि निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को देखना है और जहां पर महिलाओं का प्रसव होता है। जच्चा-बच्चा को रखा जाता है। वहां की व्यवस्थाएं देखी क्योंकि प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रसव के समय प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहें और मृत्यु दर बहुत कम हो। व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के लिए निरीक्षण किया गया है। इसके अलावा डॉ. नीना गिडियन ने शाहगढ़ सामुदायिक अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उनके साथ मेटरनल हैल्थ कंसल्टेंट भोपाल डॉक्टर प्राची अग्निहोत्री और शैरली कुरियन,एसेसर लक्ष्य ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। इसको लेकर संयुक्त संचालक डॉक्टर नीना गिडियन ने बताया कि सागर संभाग के सभी जिलों के मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्सों को स्किलस लेब की ट्रेनिग देना है। ताकि पीएचसी और सीएचसी लेवल पर भी सही से मरीजों का इलाज हो सके। और मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।